मुंगेर. एमयू के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. इसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य के प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के कुल 58 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे. इसमें जहां 29 अप्रैल को 28 शोधार्थी अपना शोध पत्र के प्रगति का रिर्पोट देंगे. वही 30 अप्रैल को शेष बचे 28 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे.
———————-स्नातक सेमेस्टर-2 में आज से नामांकन
मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर रहा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से आरंभ की जा रही है. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है. विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क भरने के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. वहीं सभी कोटि की छात्राएं व एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.
—————————