खड़कपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से जख्मी

खड़कपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से जख्मी

सोहनलाल चौक के समीप हुआ हादसा; प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर रेफर

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर सोहनलाल चौक के समीप सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर में सड़क पार कर रही महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. घायल महिला की पहचान पश्चिम अजीमगंज भैया राम टोला निवासी दिनेश ठाकुर की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, सरिता देवी सोमवार की शाम सोहनलाल चौक के पास सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर तड़पने लगी. वहीं, दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा. अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण महिला के पैर की हड्डी टूट गयी है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं. स्थिति की गंभीरता और बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >