पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 1,740 आवेदन

नामांकन को लेकर 16 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है

मुंगेर – एमयू ने अपने 20 पीजी विभाग व 7 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से आरंभ की है. जिसमें नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को 28 अक्तूबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 16 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. इसमें स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये इच्छुक विद्यार्थियों को 700 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 1,740 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 1,370, विज्ञान संकाय में 310 तथा वाणिज्य संकाय के लिये अबतक मात्र 55 विद्यार्थी ने आवेदन किया है.

———————————-

30 अक्तूबर को खुलेंगे एमयू व कॉलेज

मुंगेर – एमयू मुख्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेज 30 अक्तूबर को खुलेंगे. बता दें कि एमयू के कार्यालय व कॉलेजों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पर्व को लेकर 19 अक्तूबर से ही अवकाश हो चुका है. जिसमें राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 28 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जबकि 29 अक्तूबर को क्षतिपूर्ति अवकाश को लेकर बंद रहेगा. जिसके बाद 30 अक्तूबर से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >