स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के तीसरे दिन डीजे कॉलेज में धराया एक मुन्ना भाई

ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा मनोविज्ञान की परीक्षा ली गयी.

मुंगेर

————————

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर आरंभ है. जिसके तीसरे दिन की परीक्षा मंगलवार ली गयी. जिसमें कुल 19,748 परीक्षार्थियों में 19,395 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान जहां डीजे कॉलेज केंद्र एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया. वही कोशी कॉलेज खगड़िया केंद्र से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.

स्नातक सेमेस्टर-1 के तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुयी. जिसमें प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, आईआरपीएम, पाली, समाजशास्त्र, उर्दूे तथा संस्कृत की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 9,829 परीक्षार्थियों में 9,667 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 162 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-डी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा मनोविज्ञान की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 9,919 परीक्षार्थियों में 9,728 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब गुरूवार को चौथे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय प्राणी विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकी, जंतु विज्ञान, एचआरएम, ग्रामीण अर्थशास्त्र,अर्थशास्त्र तथा भूगोल विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार विषय की परीक्षा ली जायेगी.

तीसरे दिन एक मुन्ना भाई धराया

स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के तीसरे दिन आरडी एंड डीजे कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया. जो एक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था. वहीं इसे लेकर केंद्राधीक्षक सह कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेंद्र कुमार द्वारा परीक्षा नियंत्रक को कार्रवाई के लिये पत्र लिया गया है. बताया गया कि एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर के स्नातक प्रथम सत्र के विद्यार्थी विक्रम कुमार की जगह पर अहरा पाटम निवासी अजय राम का पुत्र परीक्षा दे रहा था. इसके अतिरिक्त स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कोशी कॉलेज, खगड़िया केंद्र पर दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >