MUNGER मंझगांय गांव में लगा पशु बांझपन निवारण शिविर

खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के मंझगांय गांव में एक दिवसीय निःशुल्क पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय टू अंतर्गत खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के मंझगांय गांव में एक दिवसीय निःशुल्क पशु बांझपन निवारण सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पशु बांझपन निवारण को लेकर निःशुल्क परामर्श और सुझाव के साथ शिविर में कई आवश्यक जानकारी पशुपालक को दिया गया. पशुपालको ने शिविर में अपने अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराया. शिविर में कुल 52 पशुपालकों के 171 पशुओं के बांझपन तथा समान चिकित्सा किया गया .इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी हवेली खड़गपुर डॉ संजय कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सदर मुंगेर डॉक्टर विजय कुमार भारती,पशु चिकित्सा पदाधिकारी शामपुर डॉक्टर संतोष प्रसाद सिंह , अमरनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, चंदन कुमार ,पप्पू राज आदि वैक्सीनेटर सहित पशु चिकित्सक, कर्मचारी और पशुपालक एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >