मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने कराया नामांकन, अंतिम तिथि आज

मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बरियारपुर का चुनाव आगामी 17 जनवरी होगा. इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गयी.

बरियारपुर. मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बरियारपुर का चुनाव आगामी 17 जनवरी होगा. इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गयी. नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो एवं सचिव पद के लिए एक सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए सहेन्द्र मंडल व अजय मंडल एवं अध्यक्ष पद के लिए शंभु कुमार उर्फ संजय मंडल ने अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये हैं. इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नरेश मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुरेश मंडल, ललन कुमार, भोला मंडल, अनिल मंडल ने नामांकन दाखिल किया. मालूम हो कि प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए एक-एक, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य के लिए छह-छह महिला व पुरुष पद के लिए चुनाव होना है. इसे लेकर 3 जनवरी तक अभ्यर्थी प्रखंड कार्यालय में अपने नामजदगी के परचे दाखिल कर सकेंगे. जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा आगामी 5 एवं 6 जनवरी को होगी. वहीं नाम वापसी की तिथि 8 जनवरी है और उसी दिन अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जायेगा. इसके बाद आगामी 17 जनवरी को मतदान और 18 जनवरी को मतगणना की प्रक्रिया अपनाई जायेगी. नामांकन के दौरान प्रखंड परिसर में बडी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >