दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी महकोला के समीप हादसा

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग में सोमवार को खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी महकोला के समीप दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और होली के त्योहार की खुशी मातम में तब्दील हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजारानी तालाब निवासी सदानंद सिंह का पुत्र गौरव कुमार बाइक से खड़गपुर की ओर जा रहा था. तभी कैथी महकोला के समीप महकोला निवासी रंजीत मिश्रा के पुत्र सौरभ कुमार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से दूर फेंका गया और एक बाइक पर सवार राजा रानी तालाब निवासी गौरव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरा बाइक सवार सौरव कुमार भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. वहीं दुर्घटना की सूचना पाकर खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गौरव कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही गौरव के परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया रंजन बिंद समेत सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >