मुंगेर : अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का मुखिया कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी विश्वजीत उर्फ गुंजन साह पुलिस की पकड़ से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए कासिम बाजार पुलिस एवं विशेष टीम द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जिसकी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा होगा कि यह सिडिकेंट कितने सदस्यों का है और कौन-कौन इसमें शामिल हैं.
अब गिरोह के मुखिया गुंजन की तलाश
मुंगेर : अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का मुखिया कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी विश्वजीत उर्फ गुंजन साह पुलिस की पकड़ से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए कासिम बाजार पुलिस एवं विशेष टीम द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. जिसकी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा होगा कि यह सिडिकेंट कितने सदस्यों […]

जमालपुर में पकड़े गये दामाद व सास
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध हथियार लेकर कुछ लोग जमालपुर स्टेशन जा रही है. जमालपुर जुबली बेल चौक पर पुलिस ने गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर निवासी रेणू देवी एवं उसके दामाद बांका जिला के रजौन निवासी अमित रजक को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 9 पिस्टल, 9 अतिरिक्त मैगजीन व 65 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. सास व दामाद ने बताया कि सरगना द्वारा बताये गये स्थान पर हथियार पहुंचाने का काम करता है.
यह हथियार बेलन बाजार निवासी गुंजन साह एवं मनिया चौराहा निवासी उत्तम शर्मा उन्हें मुहैया कराता है. सास व दामाद के पास से उड़ीसा राज्य के भूवनेश्वर खुरदा का रेलवे टिकट बरामद हुआ. जो जमालपुर से कटाया गया था. एसपी ने बताया कि बरामद हथियार खुरदा ले जाने वाले थे.
गुंजन फरार, मां और पत्नी गिरफ्तार: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का सरगना विश्वजीत हथियार के क्षेत्र में गुंजन के नाम से चर्चित है. जब पुलिस ने उसके बेलन बाजार स्थित घर पर छापेमारी की तो वहां से नाइन एमएम का 2 पिस्टल, मैगजीन एवं 30 जिंदा कारतूस बरामद किया. गुंजन पुलिस के पहुंचने के पहले ही फरार हो गया. पुलिस ने हथियार रखने एवं तस्करी के आरोप में गुंजन की पत्नी सुस्मिता एवं मां अरुणा देवी को गिरफ्तार कर लिया.
870 रुपये में बिकता है एक कारतूस : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निकेल किया हुआ पिस्टल 25 से 28 हजार एवं बिना निकेल वाली पिस्टल 20 से 22 रुपये में बेचा जाता है. जबकि 7.65 एमएम के कारतूस बाजार में 650 रुपये में बेचा जाता है.
एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुंजन का नेटवर्क बिहार ही नहीं यूपी, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड तक फैला हुआ है. जहां इनके गिरोह द्वारा हथियारों की डिलिवरी अपराधियों की जाती है. उन्होंने बताया कि इस गिरोह में पिस्टल पर मेड इन चाइना, अमेरिका लिखने वाले, हथियार के फिनिसिंग करने वाले एवं कूरियर कर पहुंचाने वाले अलग-अलग विंग में लोग शामिल है.