मारपीट, दो महिला सहित चार जख्मी

मुंगेर : मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसुसपुर मोहल्ले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई़ घटना में दोनों ही पक्षों से दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ […]

मुंगेर : मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसुसपुर मोहल्ले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई़ घटना में दोनों ही पक्षों से दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

मकसुसपुर मोहल्ला निवासी मनोरंजन शर्मा तथा पड़ोसी सोनू विश्वकर्मा के बीच जमीन विवाद को लेकर तू-तू-मैं-मैं होने लगी़ दोनों ही पक्षों में तनाव इतना हो गया कि दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में जहां मनोरंजन शर्मा व उसकी पत्नी चुन्नी शर्मा घायल हो गयी, वहीं दूसरे पक्ष के सोनू विश्वकर्मा व उसकी पत्नी चंदा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी़ दोनों ही पक्षों के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है़ परिजनों द्वारा चारों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >