मुफस्सिल थाना क्षेत्र केचकहासिम की घटना
गोलीबारी में घायल जावेद का फुआ मदीना खातून से 35 वर्षों से चल रहा है जमीन विवाद
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकहासिम गांव में शुक्रवार को मवेशी बांधने के लिए दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी. गोली लगने से मो जावेद घायल हो गया. उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जावेद का अपनी फुआ मदीना खातून से पिछले 35 वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है. कई बार पंचायती हुई लेकिन मामले का निदान नहीं हुआ. शुक्रवार की सुबह जावेद विवादित जमीन पर मवेशी बांध रहा था. तभी मदीना खातून वहां पहुंची और उसे मवेशी बांधने से मना किया. दोनों के बीच बहसा-बहसी होने लगी और विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इसी बीच मदीना खातून का पुत्र
मुंगेर : मवेशी बांधने…
शमशाद पहुंच गया. दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. तभी शमशाद घर से पिस्तौल लेकर निकला और जावेद पर गोली चला दी. गोली जावेद के बायें हाथ की बांह में लगी और वह वहीं गिर पड़ा. गोली की आवाज पर मुहल्ले के लोग पहुंचे और जावेद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. उसका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
