करोड़ों का होगा कारोबार

अक्षय तृतीय आज. ज्वेलरी दुकानों में व्यापक तैयारी मुंगेर में अक्षय तृतीया मनाने को लेकर लोगों ने व्यापक तैयारी की है. एक ओर जहां स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए लोगों ने तैयारी की है. वहीं बड़ी संख्या में बाइक की भी बुकिंग की गयी है जो शनिवार को लोग अपने घर ले जायेंगे. मुंगेर : अक्षय […]

अक्षय तृतीय आज. ज्वेलरी दुकानों में व्यापक तैयारी

मुंगेर में अक्षय तृतीया मनाने को लेकर लोगों ने व्यापक तैयारी की है. एक ओर जहां स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए लोगों ने तैयारी की है. वहीं बड़ी संख्या में बाइक की भी बुकिंग की गयी है जो शनिवार को लोग अपने घर ले जायेंगे.
मुंगेर : अक्षय तृतीया यानी जिस तिथि का कभी क्षय न हो, अथवा कभी नाश न हो, जो अविनाशी हो. वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है. इस दिन जहां सोना खरीदना शुभ माना जाता है, वहीं इस दिन के परिणय संस्कार होता है. उसका सौभाग्य अखंड रहता है. शनिवार को मुंगेर में अक्षय तृतीया मनाने को लेकर लोगों ने व्यापक तैयारी की है. एक ओर जहां स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए लोगों ने तैयारी की है. वहीं बड़ी संख्या में बाइक की भी बुकिंग की गयी है जो शनिवार को लोग अपने घर ले जायेंगे.
अक्षय तृतीया का महात्म्य . शनिवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जायेगा. अक्षय तृतीया का दिन शादी और सोने की खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया को हिंदू धर्मावलंबी साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक मानते हैं. यह दिन वैदिक कैलेंडर के चार सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है,
जो वैदिक कैलेंडर में दिये गये वर्ष के चार सबसे शुभ दिनों में से एक है. मान्यता के मुताबिक इस दिन सूर्य और चंद्र दोनों का ही प्रकाश चरम पर होता है. इसी दिन विष्णु
अवतार भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था. साथ ही यह भी मान्यता है कि इसी दिन से विश्व में स्वर्ण युग का आरंभ हुआ था. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गयी वस्तु का कभी क्षय नहीं होता, जिसके चलते इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है.
हजारों श्रद्धालु लगायेंगे डुबकी
अक्षय तृतीय के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगायेंगे और भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करेंगे. हवन, जप एवं दान करने के बाद श्रद्धालु पितृ तर्पण भी करते हैं. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन बिना पिंड दिये विधि पूर्वक ब्राह्मण भोजन के रूप में श्राद्धकर्म किया जाना चाहिए.
सर्राफा बाजार में हलके गहने उपलब्ध
अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजार खरीदारी के लिए तैयार है. इस बार बाजार में हल्के वजन के मॉडर्न जेवरात उतारा गया है. नेकलेस, टॉप, अंगूठी, पायल, बिछिया, कंगन बिक्री के लिए रखा गया है. माना जा रहा है कि अक्षय तृतीया एवं लगन को देखते हुए गहनों की अच्छी खासी खरीदारी होगी. सर्राफा व्यवसायी ललन ठाकुर, सुशांत डे ने कहा कि पर्व व लगन को देखते हुए परंपरागत गहनों के अलावा फैंसी गहनों की विभिन्न वेराइटी रखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >