बह रही गरम पछुआ हवा तापमान 40 डिग्री पार

सावधान, चिलचिलाती धूप बरपा रही कहर तापमान का पारा 40 डिग्री पार मुंगेर : एक ओर जहां सूर्य की तीक्ष्ण किरणें आसमान से आग बनकर बरस रही है़ वहीं पछुआ हवा के साथ चिलचिलाती धूप कहर बरपा रही है़ बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं गरम हवाओं के साथ लू […]

सावधान, चिलचिलाती धूप बरपा रही कहर तापमान का पारा 40 डिग्री पार

मुंगेर : एक ओर जहां सूर्य की तीक्ष्ण किरणें आसमान से आग बनकर बरस रही है़ वहीं पछुआ हवा के साथ चिलचिलाती धूप कहर बरपा रही है़ बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं गरम हवाओं के साथ लू का खतरा भी बढ़ गया है़ हाल यह है कि दिन में सड़कें विरान होने लगी है़ गरमी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में बहुत अधिक नरमी की संभावना नहीं है.
पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
27 अप्रैल 40 डिग्री से. 25 डिग्री से.
28 अप्रैल 40 डिग्री से. 26 डिग्री से.
29 अप्रैल 37 डिग्री से. 25 डिग्री से.
30 अप्रैल 38 डिग्री से. 26 डिग्री से.
1 मई 39 डिग्री से. 26 डिग्री से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >