मारपीट के विरोध में सड़क जाम

मुंगेर : लल्लूपोखर में कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी. इसके विरोध में घायल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया़ सफियाबाद ओपी व कासिम बाजार थाना पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया़ लगभग डेढ़ घंटे तक रहे जाम […]

मुंगेर : लल्लूपोखर में कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी. इसके विरोध में घायल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया़ सफियाबाद ओपी व कासिम बाजार थाना पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया़ लगभग डेढ़ घंटे तक रहे जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा़

पड़हम निवासी घायल ऑटो चालक मो शाहरुख ने कासिम बाजार थाना पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने ऑटो में सवारी को बिठा कर मुंगेर से निकला़ जैसे ही एचपी गैस एजेंसी लल्लूपोखर के समीप पहुंचा, वैसे ही 7- 8 की संख्या अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया़ वे सब उसे डकरा नाला निवासी बोल कर मारपीट कर रहे थे. कह रहे थे कि मेरा आदमी मछली मारने गया तो उसकी पिटाई क्यों की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >