पहल. हर छह महीने पर लगेगा शिविर, एक्स-रे व सोनोग्राफी भी
रेल पुलिस जिला मुख्यालय में नि:शुल्क जांच शिविर
जमालपुर : रेल पुलिस जिला मुख्यालय जमालपुर में रविवार को जवानों एवं अधिकारियों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. नेतृत्व रेल एसपी स्वपना मेश्राम ने किया. मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती मौके पर उपस्थित थे.
इस संबंध में रेल एसपी ने पत्रकारों को बताया कि पिछले एक वर्षमें रेल पुलिस के तीन जवानों की मौत हो चुकी है. ऐसे में उन्होंने रेल पुलिस के 40 वर्ष के सभी जवानों तथा पदाधिकारियों की प्रत्येक छह महीने पर स्वास्थ्य की जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि नेचर ऑफ जॉब के कारण अति व्यस्तता में जवान अपना समय गुजारते हैं
तथा छोटी-छोटी बीमारियों का वे अनदेखा करते हैं. ऐसे में ये छोटी बीमारी ही विकराल रूप लेकर जानलेवा साबित हो जाता है. इसलिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें छोटी बीमारियों की भी जानकारी मिल जायेगी. उन्होंने कहा कि एक्स-रे व सोनोग्राफी की नि:शुल्क जांच होगी. शिविर में न केवल रेल पुलिस,बल्कि जमालपुर और इस्ट कॉलोनी थाना में पदस्थापित जवानों व अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच भी करायी जायेगी. इन जवानों के परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच संभव है.
रेल एसपी ने कहा कि सरद अस्पताल मुंगेर से शिविर के लिए हड्डी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में डा फैज एवं डा निशि ने महिला व पुरुष जवानों के स्वास्थ्य की जांच की. मौके पर महिला जवान माया, नीतू, ज्योतिरानी, एएसआइ प्रतिभा शर्मा, मेजर रामेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष कृपासागर, संजीव कुमार मिश्रा, पुलिस एसोसिएशन के गोपाल प्रसाद यादव एवं महेश्वर पासवान, पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपेंद्र यादव एवं दिनेश कुमार राम, मनोज प्रसाद शामिल थे.
