बिना लैपटॉप जमा किये नहीं मिलेगा एनओसी

नगर निगम के 43 में से 24 पार्षदों ने लौटाया लैपटॉप मुंगेर : वार्ड पार्षदों को स्मार्ट बनाने के लिए वर्ष 2016 में नगर निगम द्वारा उन्हें लैपटॉप दिया गया था. इसके माध्यम से निगम के योजनाओं की मॉनीटरिंग व उसके डाटा से पार्षद अपडेट रहते. लेकिन अधिकांश पार्षद इसका समुचित उपयोग नहीं कर पाये. […]

नगर निगम के 43 में से 24 पार्षदों ने लौटाया लैपटॉप

मुंगेर : वार्ड पार्षदों को स्मार्ट बनाने के लिए वर्ष 2016 में नगर निगम द्वारा उन्हें लैपटॉप दिया गया था. इसके माध्यम से निगम के योजनाओं की मॉनीटरिंग व उसके डाटा से पार्षद अपडेट रहते. लेकिन अधिकांश पार्षद इसका समुचित उपयोग नहीं कर पाये. अब जबकि नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है तो पार्षदों को अपना-अपना लैपटॉप निगम कार्यालय में जमा करना होगा. तभी उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिलेगा.
नगर आयुक्त एसके पाठक ने कहा है कि सभी वार्ड पार्षद को लैपटॉप दिया गया था. लैपटॉप देने के दौरान यह करार किया गया था कि चुनाव के समय लैपटॉप वापस ले लिया जायेगा तभी नो ड्यूज मिलेगा. अब नगर निकाय चुनाव नजदीक है और पार्षद लैपटॉप जमा करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 24 पार्षदों ने लैपटॉप जमा करा कर नो ड्यूज लिया है. जिन भी पार्षदों द्वारा लैपटॉप जमा नहीं कराया जायेगा तब तक नो ड्यूज नहीं मिलेगा. विदित हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नगर निगम के वार्ड पार्षदों को लैपटॉप दिया गया था. ताकि पार्षद नगर विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अपटूडेट रह सके. साथ ही क्षेत्र की समस्याओं का डाटाबेस तैयार कर उसे अमलीजामा पहुंचा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >