दबंग ने हसिया से महादलित युवक को किया घायल

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में एक महादलित को दबंग के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. सुबह-सुबह आमने-सामने होने पर दबंग आक्रोशित हो गया और हसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर महादलित युवक को घायल कर दिया. जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल संदलपुर निवासी सुरेश दास का […]

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में एक महादलित को दबंग के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. सुबह-सुबह आमने-सामने होने पर दबंग आक्रोशित हो गया और हसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर महादलित युवक को घायल कर दिया. जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है.

घायल संदलपुर निवासी सुरेश दास का पुत्र मिंटू कुमार ने बताया कि उसका घर मुकुन यादव के घर के आमने-सामने है. वह बराबर हमलोगों को दलित कह कर प्रताड़ित करता है. मंगलवार की सुबह वह अपने घर के बाहर निकल कर ब्रश कर रहा था. तभी मुकुन यादव आया और कहा कि मेरे तरफ मुंह कर के ब्रश नहीं किया करों. मुंह घुमा लो. उसने कुछ नहीं बोला और ब्रश करना जारी रखा. जिससे मुकुन आक्रोशित हो गया और धर से धारदार हसिया हाथ में लेकर आया और मुझ पर प्रहार कर दिया.
हसिया के प्रहार के कारण मंटू घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल के परिजनों ने बताया कि मुकुन यादव दबंग है और हमलोगों को महादलित कह कर हमेशा परेशान करता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >