ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी

रूपौली : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी ग्राम के लंका टोला में स्वतंत्रता सेनानी ठिठरू मंडल के ठाकुरबाड़ी से लाखों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी. ठाकुरबाड़ी में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मूर्ति थी. इसमें तीन मूर्ति ढाई फीट की थी और हनुमान की मूर्ति डेढ़ फीट की. चारों मूर्ति का वजन […]

रूपौली : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी ग्राम के लंका टोला में स्वतंत्रता सेनानी ठिठरू मंडल के ठाकुरबाड़ी से लाखों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी. ठाकुरबाड़ी में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की मूर्ति थी. इसमें तीन मूर्ति ढाई फीट की थी और हनुमान की मूर्ति डेढ़ फीट की. चारों मूर्ति का वजन 100 किलो से अधिक बताया जा रहा है. घटना की सूचना मंगलवार की सुबह लोगों को मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. मामले में पुजारी उमेश मंडल द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.

पुलिस की टीम ने मूर्ति की खोज में स्वान दस्ते की भी मदद ली, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. खोजी कुत्ते ने तीन बार प्रयास किया और तीनों बार मक्के के खेत में जाकर ठहर गया. जानकारी अनुसार 1948 में स्वतंत्रता सेनानी ठिठरू मंडल द्वारा मूर्ति की स्थापना की गयी थी. पूर्व में यहां पंडित भी थे, लेकिन अब मंदिर की देखभाल पुजारी उमेश मंडल कर रहे हैं.
ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु…
हालांकि ठाकुरबाड़ी के लिए न तो कोई मंदिर समिति है न ही मंदिर को सुरक्षित भवन भी उपलब्ध है. मंदिर काफी जर्जर है और छत भी टूट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुजारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर एक चौकीदार प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. मामले का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
रूपौली के टीकापट्टी गांव की घटना
मूर्तियों की कीमत
लाखों में व वजन 100 किलो से ऊपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >