बरियारपुर/संग्रामपुर : बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला कल्याणपुर एवं संग्रामपुर प्रखंड के मंझगांय मोड़ के समीप रविवार को भीषण अगलगी की घटना घटी. बरियारपुर में जहां नौ घर जल कर राख हो गये. वहीं संग्रामपुर में लाखों रुपये की फसल जलने का अनुमान है. ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
बरियारपुर में नौ घर जले संग्रामपुर में फसल जली
बरियारपुर/संग्रामपुर : बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला कल्याणपुर एवं संग्रामपुर प्रखंड के मंझगांय मोड़ के समीप रविवार को भीषण अगलगी की घटना घटी. बरियारपुर में जहां नौ घर जल कर राख हो गये. वहीं संग्रामपुर में लाखों रुपये की फसल जलने का अनुमान है. ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया […]

बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला कल्याणपुर में शंकर मंडल के घर में आग लग गयी. आग तेजी से बढ़ता चला गया और नौ घरों को अपने आगोश में ले लिया. इस अगलगी में शंकर मंडल, संजय मंडल, अरुण मंडल, बबलू मंडल, साजन मंडल, शतीश मंडल, रंजीत मंडल, कैलाश मंडल एवं साखो देवी का घर जल गया. आग की चपेट में आने से दो बकरियां एवं एक मोटर साइकिल जलकर राख हो गया. जबकि घर में रखे अनाज, कपड़े, वर्तन सभी जल कर स्वाहा हो गये.
ग्रामीणों एवं अग्निशमन दस्ता की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया. संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के मंझगांय मोड़ से दक्षिण यात्री शेड के समीप रविवार की दोपहर में 11 हजार बिजली के तार की शॉट सर्किट से गिरे चिंगारी से अगलगी की घटना हुई. इस अगलगी में रामपुर निवासी महेश्वर नारायण सिंह के खेत में रखी गयी गेहूं की फसल जलकर खाख हो गयी. महेश्वर सिंह ने बताया कि दोपहर में खेत में पातन पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गयी. बगल में थ्रेसर चला रहे किसानों ने बताया कि 11 हजार तार हवा के झौंके में आपस में सट गया और उससे शॉट सर्किट हुआ. जिससे निकली चिंगारी खेत में रखी फसल पर गिर गयी और फसल जलकर राख हो गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि 50 हजार की फसल को नुकसान हुआ. सूचना पर फायर विग्रेड की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया. जिससे दूसरे किसानों की फसल जलने से बच गयी.