अशोक ने फंदे से लटक कर दी जान

दिल्ली में रह कर करता था काम विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ने निकला था घर से चार बच्चों का था पिता जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी, जब काली पहाड़ी से सटे बाबा जखराज स्थान के निकट एक व्यक्ति के शव को रहस्यमय रूप से […]

दिल्ली में रह कर करता था काम
विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ने निकला था घर से
चार बच्चों का था पिता
जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी, जब काली पहाड़ी से सटे बाबा जखराज स्थान के निकट एक व्यक्ति के शव को रहस्यमय रूप से एक बरगद के पेड़ से लटकते पाया गया. उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया. उसकी पहचान लक्ष्मणपुर निवासी 44 वर्षीय अशोक चौधरी के रूप में की गयी. उसकी आत्महत्या की खबर पाकर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी रोती हुई वहां पहुंची. उसने बताया कि उसका पति दिल्ली में रह कर काम करते थे. पिछले सप्ताह घर आये थे. इस बीच वे काफी चिंतित रहते थे.
उसने बताया कि उसकी चार संतान हैं. पुत्री अंजलि (10 वर्ष) रागिनी (डेढ़ वर्ष) पुत्र (कृष्णा) तथा आदेश (5 वर्ष) के साथ यहीं रहती है. गुरुवार को उसका पति यह कह कर घर से निकला था कि वह अप विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ कर दिल्ली चला जायेगा. इसी बीच इस घटना की जानकारी उसे मिली. उधर घटना की सूचना पा कर नया रामनगर थाना तथा इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस वहां पहुंची तथा शव को उतारा गया. नयारामनगर के एएसआइ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >