असरगंज : वाहन चोर गिरोह के सरगना विनोद यादव को असरगंज थाना पुलिस ने सुलतानगंज से गिरफ्तार तो कर लिया. मकबा गांव से चोरी हुई स्कार्पियो वाहन को पुलिस अब तक नहीं खोज पायी है. जबकि चोरी में शामिल दो चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने की.
असरगंज थाना क्षेत्र के मकबा गांव से शनिवार की रात स्कार्पियो वाहन की चोरी कर ली गयी थी. चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार खोज कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह का सरगना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरटुई गांव निवासी विनोद यादव है. अंसरगंज थानाध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मिटुई गांव जाकर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया. विनोद ने पुलिस के समक्ष चोरी में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया,
वहीं चोरी में शामिल अन्य दोनों के नामों का भी खुलासा पुलिस के समक्ष किया. जो असरगंज के मकबा एवं तारापुर का रहने वाला है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इन दोनों की गिरफ्तारी से ही स्कार्पियों वाहन मिलने के आसार लगाया जा रहा है. विदित हो कि शनिवार की रात मकवा गांव निवासी संतोष कुमार का स्कार्पियो वाहन उसके दरवाजे से चोरी कर ली गई थी. इधर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरोह में चोरी करने वाला, ग्राहक खोजने वाला एवं बेचने वाला सभी शामिल है. सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
