विप्लवी विवाह में बंधे कई जोड़े

जमालपुर : आनन्दमार्ग की परंपरा के अनुसार धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन क्रांतिकारी अर्थात विप्लवी विवाह का आयोजन होता है, जहां दहेजरहित तथा अंतरजातीय विवाह कराये जाते हैं. रविवार को भी ऐसे ही समारोह में संध्या तक चार जोड़े विवाह संपन्न हुआ था, जबकि बताया गया कि देर रात्रि तक प्रक्रिया जारी रही. इस क्रम […]

जमालपुर : आनन्दमार्ग की परंपरा के अनुसार धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन क्रांतिकारी अर्थात विप्लवी विवाह का आयोजन होता है, जहां दहेजरहित तथा अंतरजातीय विवाह कराये जाते हैं. रविवार को भी ऐसे ही समारोह में संध्या तक चार जोड़े विवाह संपन्न हुआ था, जबकि बताया गया कि देर रात्रि तक प्रक्रिया जारी रही. इस क्रम में नेहा प्रभात कुमार के साथ परिणय सूत्र में बंध गयी. नेहा झारखंड के रामगढ़ रांची निवासी कृष्णा शर्मा की पुत्री है तो प्रभात मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ प्रसाद का पुत्र है.

इसी प्रकार पूर्णिया के अरुण भारती की पुत्री लवली कुमारी का विवाह गोड्डा के राजेंद्र मंडल के पुत्र चंदन के साथ संपन्न हुआ. सहरसा की सुमन कुमारी का विवाह सुपौल के सुकुमार कुमार से, तो पूर्णिया निवासी मृत्युंजय कुमार की पुत्री ज्योत्स्ना आनन्द का विप्लवी विवाह जमालपुर के फरीदपुर निवासी चंद्रदेव मंडल के पुत्र मनीष कुमार के साथ संपन्न हुआ. सभी विवाह आनन्दमार्ग के विद्वान साधकों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज के साथ कराया गया. बताया गया कि आनन्दमार्ग पद्धति में एक ही जाति या विरादरी में शादी नहीं करायी जाती है. नवविवाहित जोड़ों को पीपी दादा द्वारा आशीर्वाद दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >