कर्त्तव्य पालन से मनुष्य में आता है देवत्व

आयोजन. धर्म महासम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा, त्रुटि और समाधान जारी आनंदमार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन 24-26 मार्च को रेल नगरी में होना तय है. इस विशाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर आनंदमार्ग आश्रम वलीपुर में दिल्ली सेक्टर के मार्गियों की आरडीएस (समीक्षा, त्रुटि और समाधान) जारी है. जमालपुर : आरडीएस […]

आयोजन. धर्म महासम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा, त्रुटि और समाधान जारी

आनंदमार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन 24-26 मार्च को रेल नगरी में होना तय है. इस विशाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर आनंदमार्ग आश्रम वलीपुर में दिल्ली सेक्टर के मार्गियों की आरडीएस (समीक्षा, त्रुटि और समाधान) जारी है.
जमालपुर : आरडीएस के दूसरे दिन बुधवार को आनंदमार्ग के जीवनदानी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आनंदमार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख सह प्रेसिडेंट आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने कहा कि सन्यास जीन में आचरण और अनुशासन सबसे प्रमुख है. इसके पालन से ही मानव मन सरल रेखाकार हो जाता है और भक्ति का जागरण हो पाता है. आनंदमार्ग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्रीआनंदमूर्ति महाराज ने कई स्थानों पर कहा है कि मौलिक कर्त्तव्य का पालन मानव को देवत्व में स्थापित कर देता है.
गुरुदेव ने इसीलिए मौलिक कर्त्तव्य के रूप में 16 विधियों का दर्शन दिया है. उन्होंने इसीलिए कठोरता से इन विधियों को पालन करने को कहा है. बाबा नाम केवलम की अष्टाक्षरी कीर्तन पर मार्गियों को झूमते देखा गया. इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के जनरल सेक्रेटरी आचार्य चित्तस्वरूपानन्द अवधूत, ऑफिस सेक्रेटरी आचार्य रमेंद्रानन्द अवधूत, धर्म प्रचार सचिव आचार्य संपूर्णानन्द अवधूत, शिक्षा-त्राण सचिव आचार्य स्वरूपानन्द अवधूत, मास्टर यूनिट सेक्रेटरी आचार्य अमलेशानन्द अवधूत, जनसंपर्क सचिव दिल्ली, आचार्य सत्यश्रेयानन्द अवधूत मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मार्गियों के रेलनगरी पहुंचने का सिलसिला जारी: जमालपुर. आनंदमार्गियों के लिए रेलनगरी उनका मक्का है. एक ओर जहां मार्गियों के लिए यह एक काफी बड़ा आयोजन होता है, वहीं अपने पूज्य गुरूदेव बाबा श्री श्रीआनन्दमूर्ति उर्फ प्रभातरंजन सरकार के जन्म एवं कर्मस्थल के रूप में भी पूण्य भूमि का दर्शन करने का मौका मिलता है. धर्म महासम्मेलन के आरंभ होने में अब मात्र एक दिन बचा है. इसको लेकर गेरूआ वस्त्रधारी देश-विदेश के अनुयायियों का जमालपुर पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है.
यो तो आनन्दमार्ग का अपना आश्रम वलीपुर में स्थित है, फिर भी धर्म महासम्मेलन को लेकर शहर के होटलों में भी जगह की कमी देखी गई है. इस्ट कॉलोनी स्थित आयोजन स्थल तक आसने-जाने के क्रम में मार्गियों को अपनी जरूरत की वस्तुओं को खरीदते सहज ही में दुकानों पर देखा जा सकता है. उल्लेखनीय है कि धर्म महासम्मेलन में देश तथा विदेश के हजारों मार्गियों के शामिल होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >