उभ्भी में शराब की भट्ठियां ध्वस्त

बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के उभ्भी वनवर्षा गांव के समीप विशन सिंधी पहाड़ की तड़ाई में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में बड़े पैमाने पर महुआ शराब, फुला हुआ महुआ को जहां पुलिस ने नष्ट कर दिया. वहीं शराब की कई […]

बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के उभ्भी वनवर्षा गांव के समीप विशन सिंधी पहाड़ की तड़ाई में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में बड़े पैमाने पर महुआ शराब, फुला हुआ महुआ को जहां पुलिस ने नष्ट कर दिया. वहीं शराब की कई भट्टियों को तोड़ डाला.
बरियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उभ्भी वनवर्षा गांव के समीप पहाड़ की तड़ाई में चल रहे अवैध महुआ शराब की भट्ठियों की शिनाख्त की और ध्वस्त किया. अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जब विशन सिंधी पहाड़ की तड़ाई में छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस को देख कर शराब निर्माता व माफिया फरार हो गया. पुलिस ने दारू निर्माण के लिए बनायी गयी भट्टी को ध्वस्त कर दिया. मौके पर से घड़े में फुल रहे महुआ को भी नष्ट कर दिया. पुलिस ने वहां से अल्मुनियम का चार हांड़ी व तराजू बरामद किया.
विदित हो कि पहाड़ की तड़ाई में वर्षों से महुआ शराब का गोरखधंधा चल रहा था. शराबबंदी के बाद भी यह चालू रहा. यहां से निर्मित शराब को सिर्फ बरियारपुर ही नहीं जिले के अन्य भागों में भी तस्करी कर लाया जाता है. पुलिस की इस छापेमारी के बाद महुआ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >