सैप प्रभारी पैदल ही करते हैं काम का निबटारा

नहीं दिया गया है कोई वाहन विधि व्यवस्था संधारण में महत्वपूर्ण है सैप जवानों की भूमिका एसपी से कर चुके हैं लिखित व मौखिक रूप से वाहन की मांग मुंगेर : सड़कों पर सेना की वर्दी में एक व्यक्ति हाथों में फाइल व थैला लिये दिख जाता है. जिले में पदस्थापित सैप के जवानों को […]

नहीं दिया गया है कोई वाहन

विधि व्यवस्था संधारण में महत्वपूर्ण है सैप जवानों की भूमिका
एसपी से कर चुके हैं लिखित व मौखिक रूप से वाहन की मांग
मुंगेर : सड़कों पर सेना की वर्दी में एक व्यक्ति हाथों में फाइल व थैला लिये दिख जाता है. जिले में पदस्थापित सैप के जवानों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने एक सैप प्रभारी का पद सृजित किया है और उस पर पदाधिकारी भी तैनात है. लेकिन उसके लिए न तो कोई वाहन की व्यवस्था है और न ही कार्यालय में संसाधन की. सैप प्रभारी संसाधनों के अभाव में फाइल व थैला लेकर पैदल ही चक्कर लगाते रहते हैं.
वर्ष 2006 में बिहार सरकार ने एक प्रयोग किया. सेना से सेवानिवृत होने वाले जवानों को सैप जवान के रूप में सेवा लेना तय किया. बहाली निकाली गयी और जवानों का चयन कर जिलों में भेज दिया गया. अनुशासित एवं देश भक्ति से ओतप्रोत जवानों ने अपने योगदान के कुछ वर्षों में ही विधि व्यवस्था संधारण में अपना स्थान बना लिया. सैप जवानों को कमांडिंग करने के लिए सैप प्रभारी का पद भी बनाया गया. मुंगेर जिले में भी इनके लिए न्यू पुलिस लाइन शास्त्री नगर में एक कमरा उपलब्ध कराया गया. जिसमें इनका कार्यालय संचालित होता है और प्रभारी के तौर पर रामजीत सिंह को नियुक्त किया गया.
इनके द्वारा ही एसपी के निर्देश पर सैप जवानों की पोस्टिंग की जाती है. जबकि सैप जवानों से जुड़े कार्य एवं पत्राचार भी यहां से संपादित होता है. आये दिन एसपी कार्यालय से लेकर अन्य कार्यालय में कार्य संपादित करने के लिए प्रभारी को जाना पड़ता है. लेकिन कार्यालय में दूसरा कोई जवान तैनात नहीं है और न ही वाहन ही दिया गया. न्यू पुलिस लाइन से सैप प्रभारी को पैदल ही चक्कर लगाना पड़ता है. सैप प्रभारी रामजीत सिंह ने कहा कि वाहन एवं संदेश वाहन के अभाव में उन्हें ही प्रभारी से लेकर प्यून व संदेश वाहन का काम करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वाहन के लिए कई बार पुलिस अधीक्षक से लिखित एवं मौखिक डिमांड की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >