केरल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

राष्ट्रवादी जागरण मंच ने िहंसा के विरोध में दिया एक दिवसीय धरना मुंगेर : केरल सहित अन्य दक्षिण व पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार समर्थित माकपा द्वारा संघ, बीजेपी तथा अन्य विरोधी विचार वालों के खिलाफ किये जा रहे हिंसा के विरोध में राष्ट्रवादी जागरण मंच ने मंगलवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना […]

राष्ट्रवादी जागरण मंच ने िहंसा के विरोध में दिया एक दिवसीय धरना

मुंगेर : केरल सहित अन्य दक्षिण व पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार समर्थित माकपा द्वारा संघ, बीजेपी तथा अन्य विरोधी विचार वालों के खिलाफ किये जा रहे हिंसा के विरोध में राष्ट्रवादी जागरण मंच ने मंगलवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जिसका नेतृत्व जिला संयोजक यदुनंदन झा ने किया. धरणार्थी हृदय विदारक नरसंहार दृश्य व नारा लिखा हुआ तख्तियां भी लेकर विरोध जता रहे थे. धरना के उपरांत राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौप कर केरल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. आरएसएस के विभाग प्रचारक उपेंद्र भाई त्यागी ने कहा कि माकपा के कार्यकर्ता व वामपंथि ने त्याग,
तृप्त, दान, प्रेम, बलिदान की धरती केरल में अशांति का वातावरण बना दिया है. जरूरत है कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर हों. धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर सीएन सिंह, ठाकुर फनीश्वर सिंह, रविंद्र यादव, शंकर सिंह, अमरनाथ केशरी, लालमोहन गुप्ता, डॉ रामानंद प्रसाद, वेद प्रकाश, कृति रश्मि, मुकेश कुमार, प्राणरंजन विकास, निर्मल जैन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >