गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने किया जाम

मुंगेर : हंगामे के बाद पुलिस ने मो. आजम हत्याकांड में आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के विरोध में नंदलालपुर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सीताकुंड-मुंगेर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि […]

मुंगेर : हंगामे के बाद पुलिस ने मो. आजम हत्याकांड में आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के विरोध में नंदलालपुर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सीताकुंड-मुंगेर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गयी.

ग्रामीणों ने कहा कि मो. आजम अपने साथी के साथ कई दिनों से पंकज के शास्त्रीनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में सेंटरिंग काम कर रहा था. मंगलवार को सेटरिंग खोलने के दौरान दुर्घटना में उसका सीना जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गयी. किसी ने उसकी हत्या नहीं की थी. बावजूद इसके मृतक के परिजनों ने झुठा मुकदमा में उचित यादव व पंकज को फंसा दिया. पुलिस अनुसंधान करती तो सही तथ्य सामने आता. लेकिन पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए निर्दोष पंकज को गिरफ्तार कर लिया.

अगर उसे नहीं छोड़ा गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. जाम की सूचना मिलते ही एसडीओ डॉ कुंदन कुमार एवं एएसपी हरि शंकर कुमार दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंचे. जहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस मो आजम के मौत का अनुसंधान कर रही है. निर्दोष को कभी फंसने नहीं दिया जायेगा. जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >