जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर में बिजली की लगातार कम आपूर्ति के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश चरम पर है. जिसके कारण उपभोक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो गये हैं. इसी क्रम में बुधवार को भाजपा ने स्थानीय विधायक तथा ग्रामीण कार्यमंत्री का पुतला दहन किया तो वार्ड पार्षद के नेतृत्व में गुरुवार को छह नंबर गेट पर धरना देने की घोषणा की गयी है.
बिजली की लचर आपूर्ति का उपभोक्ताओं ने किया विरोध
जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर में बिजली की लगातार कम आपूर्ति के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश चरम पर है. जिसके कारण उपभोक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो गये हैं. इसी क्रम में बुधवार को भाजपा ने स्थानीय विधायक तथा ग्रामीण कार्यमंत्री का […]

उपभोक्ताओं की शिकायत: उपभोक्ताओं की शिकायत है कि लोड शेडिंग तथा शट-डाउन के नाम पर विभाग द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है. जमालपुर शहरी फीडर होने के बावजूद यहां ग्रामीण फीडर की तरह आपूर्ति की जाती है, जबकि प्रति यूनिट का भुगतान शहरी रेट पर लिया जाता है. विभाग द्वारा प्रति दिन लगभग सात से आठ घंटे लोड शेडिंग के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रात: तड़के तीन बजे से पांच बजे, सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे, बाद दोपहर तीन बजे से संध्या पांच बजे तथा रात्रि दस से ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है. परंतु इसके अलावा भी बगैर किसी पूर्व सूचना के ही कई घंटों तक मनमानी रूप से बिजली बंद कर दी जाती है.
भाजपा ने जुबली वेल चौक पर किया पुतला दहन : भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जुबली वेल चौक पर स्थानीय विधायक तथा प्रदेश के ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार का पुतला दहन किया. नेतृत्व नगर अध्यक्ष शंभुशरण सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जमालपुर में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ नहीं किया गया, जमालपुर को शहरी फीडर से नहीं जोड़ा गया तथा सफियाबाद से हटा कर कार्यालय को पुन: जमालपुर नहीं लाया गया तो आंदोलन का शंखनाद पुतला दहन से हो चुका है. 05 फरवरी को नगर कार्य समिति की बैठक में उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर दी जायेगी. मौके पर विनय कुमार चौरसिया, नीशुतोष कुमार नीशु, दीपक यादव, संतोष कुमार, प्रह्लाद घोष, वार्ड पार्षद द्वय प्रमोद कुमार एवं अशोक महतो, प्रभात रंजन, बबलू जयसवाल, मो ताज, उत्तम सिन्हा तथा सुमन मोदी मुख्य रूप से उपस्थित थे.