सड़कें होंगी चकाचक, हर वार्ड में बनेगा शौचालय

गंगा किनारे बनेगा सामुदायिक शौचालय मुंगेर : नगर निगम एवं आइटीसी के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 31 के लल्लू पोखर गोढ़ी टोला मुहल्ले में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए आइटीसी के पमिश कुमार ने बताया कि मुहल्लेवासियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि महिला-पुरुषों के लिए सामुदायिक […]

गंगा किनारे बनेगा सामुदायिक शौचालय

मुंगेर : नगर निगम एवं आइटीसी के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 31 के लल्लू पोखर गोढ़ी टोला मुहल्ले में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए आइटीसी के पमिश कुमार ने बताया कि मुहल्लेवासियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि महिला-पुरुषों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया जाये. ताकि यहां के लोग खुले में शौच नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि इस मुहल्ले में लगभग 60 घर हैं जिनके घर शौचालय नहीं है. जहां 6 महिलाओं एवं 6 पुरुषों के लिए शौचालय बनाया जायेगा. साथ ही महिलाओं के कपड़ा बदलने, दिव्यांग एवं बच्चे की सुविधा के लिए कमरे की व्यवस्था रहेगी. कुल 8.60 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >