मुंगेर : सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट के कारण फिर से कनकनी बढ़ गयी़ रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सिय दर्ज की गयी थी, वहीं सोमवार को यह लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहीं अधिकतम तापमान भी 23 से घट कर 22 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा. हालांकि मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष फेर-बदल होने की संभावना नहीं है़
तापमान में आयी गिरावट, बढ़ी कनकनी
मुंगेर : सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट के कारण फिर से कनकनी बढ़ गयी़ रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सिय दर्ज की गयी थी, वहीं सोमवार को यह लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहीं अधिकतम तापमान भी 23 से घट कर 22 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा. हालांकि […]

लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी
तापमान का पारा एक डिग्री लुढ़कने के साथ ही कनकनी फिर से बढ़ गयी है़ सोमवार को सुबह से शाम तक कनकनी बरकरार रही़ हाल यह था कि दिन में खिली धूप रहने के बावजूद भी लोगों को कनकनी महसूस होते रही़ वहीं शाम होते ही लोग अपने घर की ओर रुख कर दिये. कई जगहों पर तो लोग अलाव का सहारा लेते पाये गये़ कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई तब्दीली होने की संभावना नहीं है़ वैसे बुधवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, किंतु गुरुवार को पुन: एक डिग्री तापमान कम होने की संभावना है़ मौसम के इस चढ़ाव-उतार में आम जनों को काफी सावधान रहने की जरूरत है़ साथ ही अपने मवेशियों को अधिक समय तक खुली हवा में न रहने दें तथा ठंड से बचाने के लिए उसे झूल से ढ़क कर रखे़