गढ़ीरामपुर में अधेड़ ने की आत्महत्या

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर निवासी 52 वर्षीय निरंजन सिंह ने सोमवार को सलफास की गोली खा कर आत्महत्या कर ली़ मृतक की पत्नी ने बताया कि निरंजन जमालपुर से दूध बेच कर घर आया तथा उसे बताया कि उसने सलफास की चार गोली खा ली है़ उसकी बिगड़ती हालत को देख कर […]

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर निवासी 52 वर्षीय निरंजन सिंह ने सोमवार को सलफास की गोली खा कर आत्महत्या कर ली़ मृतक की पत्नी ने बताया कि निरंजन जमालपुर से दूध बेच कर घर आया तथा उसे बताया कि उसने सलफास की चार गोली खा ली है़ उसकी बिगड़ती हालत को देख कर परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >