मुंगेर : आइटीसी दूध फैक्टरी कर्मी के साथ लूट मामले में फरार चल रहे राहुल कुमार एवं अमन कुमार ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. विदित हो कि 24 जनवरी की देर रात आईटीसी डेयरी से काम कर वापस लौट रहे दो कर्मियों क्रमश: यूपी के बलिया निवासी आशीष कुमार
और नवादा निवासी सोनु कुमार को लुटेरों ने डेयरी से लौटने के क्रम में ब्लॉक के समीप रोक हथियार के बल पर लूट लिया था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष मय निवासी नीरज कुमार व सुमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि राहुल कुमार एवं अमन कुमार उर्फ बुद्धन फरार हो गया था. मंगलवार को दोनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
