डिप्टी एसएस के मकान में चोरी

जमालपुर : जमालपुर थाना अंतर्गत केशोपुर नक्कीनगर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ने स्टेशन उपाधीक्षक के किचन का दरवाजा उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. किचन में कुछ अधिक नहीं मिलने पर वहां से वे दो एलपीजी सिलेंडर ले गये. घटना की सूचना पाते ही जमालपुर थाना के एएसआइ जीतेंद्र सिंह ने […]

जमालपुर : जमालपुर थाना अंतर्गत केशोपुर नक्कीनगर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ने स्टेशन उपाधीक्षक के किचन का दरवाजा उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. किचन में कुछ अधिक नहीं मिलने पर वहां से वे दो एलपीजी सिलेंडर ले गये. घटना की सूचना पाते ही जमालपुर थाना के एएसआइ जीतेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया. डिप्टी स्टेशन अधीक्षक चंद्रधर प्रसाद जमालपुर रेलवे स्टेशन में ही पदस्थापित हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब थी.

रात में वे अपने परिजनों के साथ खा-पीकर सबेरे ही सोने चले गये. उनके मकान के प्रवेश द्वार पर ही उनका किचेन स्थित है. उन लोगों को चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली. पड़ोसी गंगा प्रसाद ने उन्हें सुबह लगभग सवा पांच बजे मोबाइल पर फोन कर कहा कि किसी ने उनके मकान के दरवाजे का सांकल बाहर से बंद कर दिया है. इससे वे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. पड़ोसी ने अपना दरवाजा बाहर से खोलने की गुहार लगायी. डिप्टी एसएस ने कहा कि जब वह अपने पड़ोसी का दरवाजा खोलने के लिए बाहर निकलने लगे, तब पता चला कि स्वयं उनके बाहरी दरवाजा के कब्जे को कबाड़ कर दरवाजा उखाड़ा गया है.

उनलोगों को तब पता चला कि किचन में चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि चोर वहां रखे एचपी गैस के दो सिलंडर चोरी कर ले गये हैं. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >