असरगंज (मुंगेर) : असरगंज थाना क्षेत्र के खरबा बहियार में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने 12 वर्षीय बालक की गोली मार कर हत्या कर दी. वह अपने खलिहान पर धान के फसल की रखवाली कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक आशा जोरारी गांव निवासी मो इश्तेहाद का पुत्र मो शब्बीर है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मो शब्बीर बुधवार की शाम खाना खाकर प्रतिदिन की तरह खरबा बहियार अपने खलिहान पर धान की फसल की रखवाली करने चला गया. इसी दौरान अपराधियों ने अकेला पाकर उसके कनपट्टी में गोली मार दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत
12 वर्षीय बालक की गोली मार कर हत्या
असरगंज (मुंगेर) : असरगंज थाना क्षेत्र के खरबा बहियार में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने 12 वर्षीय बालक की गोली मार कर हत्या कर दी. वह अपने खलिहान पर धान के फसल की रखवाली कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक आशा जोरारी गांव निवासी […]

हो गयी.
12 वर्षीय बालक…
गोली की आवाज सुन कर अगल-बगल के खलिहान पर रह रहे लोग वहां पहुंचे तो मो शब्बीर जमीन पर गिरा हुआ था. घरवालों को सूचना मिलते ही आशा जोरारी गांव से दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे. बालक के पिता व माता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
असरगंज के खरबा बहियार की घटना
खलिहान पर धान के फसल की देखभाल कर रहा था शब्बीर