उपचुनाव का नामांकन आज से

मुंगेर : अगले माह 28 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ होगी. इसे लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गयी है. वहीं इस चुनाव में भाग लेने वाले दावेदार भी अपनी तैयारी में लगे हैं. जिले के कुल 101 पंचायत में से 80 पंचायतों में चुनाव होने […]

मुंगेर : अगले माह 28 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ होगी. इसे लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गयी है. वहीं इस चुनाव में भाग लेने वाले दावेदार भी अपनी तैयारी में लगे हैं. जिले के कुल 101 पंचायत में से 80 पंचायतों में चुनाव होने हैं. इसमें पंच व वार्ड सदस्य के रिक्त 256 पदों के लिए मतदान कराया जायेगा. जिसमें सबसे अधिक रिक्ति हवेली खड़गपुर प्रखंड में है.

हवेली खड़गपुर में रिक्त हैं
सबसे अधिक पद
जिले भर के विभिन्न पंचायतों में कुल 256 पद रिक्त पड़े हुए हैं. जिसके कारण संबंधत पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है़ जिसमें सबसे अधिक हवेली खड़गपुर प्रखंड में पंच के 65 तथा वार्ड सदस्य के 6 पद रिक्त हैं. वहीं दूसरे स्थान पर सदर प्रखंड है, जहां पंच के 29 तथा वार्ड सदस्य के कुल 10 पद रिक्त हैं. हालांकि जिले भर में एक भी प्रखंड ऐसा नहीं हैं, जहां उपचुनाव की नौबत नहीं आयेगी़ जिसमें सबसे अधिक पंच पद का सीट रिक्त है़
28 फरवरी को होगा मतदान, 80 पंचायतों में रिक्त पड़े हैं पंच व वार्ड सदस्यों के 256 पद
प्रखंडों में रिक्त पड़े पद
प्रखंड वार्ड सदस्य पंच
सदर मुंगेर 10 10
जमालुपर 2 25
धरहरा 3 25
बरियारपुर 1 20
हवेली खड़गपुर 6 65
टेटियाबंबर 1 25
असरगंज 1 5
तारापुर 2 18
संग्रामपुर 1 17

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >