हादसे में दो मिस्त्री गंभीर

चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर पंचमुखी मोड के समीप बोलेरो ने बाइक में मारी ठोकर सरौन : चकाई थाना अंतर्गत चकाई देवघर मुख्यमार्ग पर पंचमुखी मोड के समीप रविवार की शाम एक बोलेरो पीकअप द्वारा बाईक में ठोकर मार देने से उसपर सवार दो बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार चकाई […]

चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर पंचमुखी मोड के समीप बोलेरो ने बाइक में मारी ठोकर

सरौन : चकाई थाना अंतर्गत चकाई देवघर मुख्यमार्ग पर पंचमुखी मोड के समीप रविवार की शाम एक बोलेरो पीकअप द्वारा बाईक में ठोकर मार देने से उसपर सवार दो बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के उरबा गांव निवासी व प्राईवेट बिजली मिस्त्री मंटु राय एवं सहाना कलोनी निवासी अशोक बरनवान रविवार की शाम अपनी पैशन बाईक से पंचमुखी मोड की और जा रहे थे तभी देवघर की और से आ रही बोलेरो पीकअप ने बाईक में ठोकर मार दी़ जिससे बाइक पर सवार दोनो बिजली
मिस्त्री सडक पर दूर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गये़ घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने चकाई पुलिस को घटना की सूचना दी़ सूचना पाकर चकाई पुलिस वहां पहुंची तथा जख्मी लोगो को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है़ इधर घटना के बाद बोलेरो मौके से भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >