पुण्यतिथि पर उपस्थित भाजपाई.
मुंगेर : भाजपा के शिखर पुरुष व संस्थापक नेताओं में एक कैलाशपति मिश्र की पांचवी पुण्यतीथि गुरुवार को बेलन बाजार में मनायी गयी. उसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने की. उपस्थित भाजपाईयों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र एक सफल राजनीतिज्ञ थे. वे सिर्फ भाजपा के संस्थापक सदस्य ही नहीं बल्कि जनजन के नेता थे. उन्होंने पार्टी में कभी भी परिवारवाद को नहीं पनपने दिया.
उन्होंने पार्टी को राष्ट्रवाद के रुप में पहचान दिलाया. यही कारण है कि उन्हें भाजपा का पितामह कहा जाता है. प्रणव कुमार यादव ने कहा कि कैलाश मिश्र और आज के कार्यकर्ताओं में बहुत अंतर है. कैलाशपति मिश्र प्रचार के दौरान रात हो जाने पर चाय की दुकान की बेंच पर भी सो लिया करते थे. जबकि आज प्रचार में जाने के लिए चार चक्का वाहन का हमलोग इंतजार करते हैं. प्रो अंजू भारद्वाज ने कहा कि कैलाशपति मिश्र भाजपा के लिए एक सफल शिल्पकार रहे. वर्णवाद और जातिवाद को पार्टी पर हॉवी नहीं होने दिया.
कार्यकर्ताओं को हमेशा इसकी सीख भी देते रहे कि जाति में बंध कर पार्टी का विकास नहीं कर सकते हो. आज भी भाजपा में न तो जातिवाद है और न ही परिवारवाद है. मौके पर राजेश जैन, महंत घनश्याम दास, प्राणरंजन विकास, ओमप्रकाश ठाकुर, शलेंद्र कुमार, अरुण कुमार पोद्दार, डिक्की सिंह, कृष्णा मंडल, प्रशांत कुमार गुड्डू सहित अन्य मौजूद थे.
