समय पर व निर्धारित वेतन भुगतान पर हुई चर्चा

मुंगेर : विद्युत विभाग के मीटर रीडर एवं बिल वितरक की एक बैठक बुधवार को स्थानीय कंपनी गार्डन में हुई. उसकी अध्यक्षता जयशंकर कुमार रजक ने की. जिसमें मुंगेर अंचल के अधीन कार्यरत विपत्र वितरक एवं मीटर रीडर के समस्याओं पर चर्चा हुई और उसके निदान को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा […]

मुंगेर : विद्युत विभाग के मीटर रीडर एवं बिल वितरक की एक बैठक बुधवार को स्थानीय कंपनी गार्डन में हुई. उसकी अध्यक्षता जयशंकर कुमार रजक ने की. जिसमें मुंगेर अंचल के अधीन कार्यरत विपत्र वितरक एवं मीटर रीडर के समस्याओं पर चर्चा हुई और उसके निदान को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया. बैठक में कहा गया कि वर्षों से विद्युत मीटर रीडर व विपत्र वितरक यहां कार्य करते रहे हैं. जिन्हें विद्युत विभाग द्वारा नियमित रूप से भुगतान भी किया जाता रहा.

लेकिन मार्च 2016 में इन लोगों को कुईस कंपनी में स्पॉट बिलिंग कार्य के लिए सौंप दिया गया. 8 मार्च 2016 से इसी कंपनी के अधीन मीटर रीडर व वितरक कार्य कर रहे हैं. जिसमें हमलोगों से मीटर रीडिंग, मोबाइल डाटा से बिलिंग करने एवं बिल डिस्ट्रीब्यूशन करने काम लिया जा रहा है. 7337 हजार रुपये वेतन प्रतिमाह पर इकरारनामा हुआ. लेकिन कभी पूरा वेतन नहीं दिया गया. दो हजार विद्युत उपभोक्ता के मीटर रिडिंग का टारगेट दिया गया. टारगेट पूरा नहीं होने पर नौकरी से हटा दिया जाता है.

पीएफ, इएसआइ, बीमा एवं बोनस का कोई पत्र प्राप्त नहीं है. कर्मचारी हित में उचित निर्णय लेते हुए विपत्र वितरक एवं मीटर रीडर के समस्याओं का निबटारा करने की मांग विद्युत कार्यपालक अभियंता से की गयी. मौके पर दिवाकर कुमार, विनोद कुमार शर्मा, विनय कुमार यादव, सुदर्शन कुमार, करुणा निधि गोपाल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >