बेगूसराय से अपहृत किशोर मुंगेर से बरामद

पिता के साथ अपहृत किशोर. तीन अपहरणकर्ता किये गये गिरफ्तार 25 अक्तूबर को शाम्हो थाना क्षेत्र के हेमरपुर गांव से बालक राजन का हुआ था अपहरण मुंगेर : बेगूसराय से अपहृत 14 वर्षीय किशोर राजन कुमार को पुलिस ने मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बिहारीमरर टोला से गुरुवार को बरामद किया. पुलिस इस […]

पिता के साथ अपहृत किशोर.

तीन अपहरणकर्ता किये गये गिरफ्तार
25 अक्तूबर को शाम्हो थाना क्षेत्र के हेमरपुर गांव से बालक राजन का हुआ था अपहरण
मुंगेर : बेगूसराय से अपहृत 14 वर्षीय किशोर राजन कुमार को पुलिस ने मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बिहारीमरर टोला से गुरुवार को बरामद किया. पुलिस इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. मुंगेर पुलिस अपहृत बालक एवं अपराधियों को बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार, बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के हेमरपुर निवासी सियाराम राय के 14 वर्षीय पुत्र राजन कुमार का अपराधियों ने 25 अक्तूबर को अपहरण कर लिया था.
अपराधी अपहृत बालक के परिजन से लगतार फिरौती की रकम मांग रहा था. अपहृत के पिता ने शाम्हो थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. जिसकी बरामदगी के लिए बेगूसराय पुलिस छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अपहर्ताओं ने बालक को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बिहारी मरर टोला में छिपा कर रखा है.
बेगूसराय पुलिस एवं मुंगेर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा, टीकारामपुर कैंप प्रभारी एएसआइ अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार की अहले सुबह बिहारीमरर टोला में बेचन यादव के घर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने अपहृत बालक राजन कुमार को सकुशल बरामद किया. जबकि तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में टीकारामपुर बिहारीमरर टोला के छोटन लाल यादव, बेचन यादव एवं इंदल यादव शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >