12 मतदान केंद्रों पर 8494 स्नातक मतदाता करेंगे वोट

12 मतदान केंद्रों पर 8494 स्नातक मतदाता करेंगे वोट

कोशी स्नातक चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक

मुंगेर. बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. शनिवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बैठक की. उन्होंने प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया.

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग बिहार पटना के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को जिले के 12 मतदान केंद्रों की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है. अंतिम सूची के अनुसार मुंगेर जिले में कुल 8494 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं. बताया गया कि निर्वाचन आयोग व कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर 800 से 1400 मतदाताओं का मानक निर्धारित है. इनमें सभी प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र के साथ नगर निगम मुंगेर में दो व नगर परिषद जमालपुर में एक, कुल 12 मतदान केंद्र बनाए जायेंगे.

ग्राम स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने पर हुई चर्चा

मुंगेर.

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिले के सात प्रखंडों में ग्राम स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किए जाने पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला खोलने के लिए प्राप्त आवेदनों की समुचित जांच कर वरीयता के आधार पर लाभुकों के चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करें. साथ ही इसके नियमावली आदि की भी समुचित जांच कर लें. जिलाधिकारी ने सख्त निदेश देते हुए कहा कि सूची बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत न हो. इसलिए सही लाभूकों को ही वरीयता के आधार पर चयनित करें. उन्होंने शीघ्रताशीघ्र सारी प्रक्रिया पूर्ण कर लाभूकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >