विदेशी शराब के साथ दो विक्रेता गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने मंगलवार की सुबह घोषीटोला मुहल्ले में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो विक्रेता को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 15 शराब की बोतलें बरामद की गयी. गिरफ्तार विक्रेता से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने की. मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना […]

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने मंगलवार की सुबह घोषीटोला मुहल्ले में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो विक्रेता को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 15 शराब की बोतलें बरामद की गयी. गिरफ्तार विक्रेता से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने की.
मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लल्लू पोखर निवासी अशोक सहनी बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित होने के बावजूद शराब का कारोबार कर रहा है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने उसके मोबाइल सर्विंलास पर रखा. सोमवार की रात अशोक सहनी से हुई बातचीत को पुलिस ने सुना और उसकी गिरफ्तारी की योजना बनायी.
मंगलवार की सुबह सादे लिवास में मुंगेर के कई थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी घोषी टोला में फैल गये. पूर्व निर्धारित योजना के तहत एक युवक ऑटो से बैग लेकर उतरा और अशोक सहनी को दिया. तभी पुलिस वहां पहुंची और पुलिस को देखकर अशोक सहनी बैग फेंक कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जबकि सोनू कुमार नामक एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. बैग नीचे फेंकने के कारण शराब की कई बोतल फूट गयी. जबकि 9 बोतल शराब को पुलिस ने जब्त किया. अशोक सहनी के निशानदेही पर पुलिस ने लल्लू पोखर में छापेमारी की. जहां से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. जबकि संचालक भाग गया.
पुलिस अशोक सहनी से लगातार पूछताछ कर रही है. विदित हो कि अशोक सहनी पूर्व से ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहा है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गिरफ्तारी की पुष्टि तो किया. लेकिन जांच की बात कहते हुए आगे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >