दहेज के लिए पत्नी को पीटा, अस्पताल में भरती

पत्नी को कोड़े से पीटने के बाद किया घर में बंद प्रेम विवाह के बाद घरवाले कर रहे थे प्रताड़ित मामला घोरघट का मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट में दहेज के लिए पत्नी को उसके ही पति ने बिजली तार से बने कोड़ा से पिटाई की और उसे घर में बंद कर दिया. […]

पत्नी को कोड़े से पीटने के बाद किया घर में बंद

प्रेम विवाह के बाद घरवाले कर रहे थे प्रताड़ित
मामला घोरघट का
मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट में दहेज के लिए पत्नी को उसके ही पति ने बिजली तार से बने कोड़ा से पिटाई की और उसे घर में बंद कर दिया. लेकिन वह किसी तरह घर से बाहर निकली और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती हुई.
प्राप्त समाचार के अनुसार, घोरघट निवासी प्रीति कुमारी ने गांव के ही मिथलेश कुमार के साथ परिवार के मर्जी के खिलाफ शादी की. मिथिलेश वीडियोग्राफी का काम करता है. जिसके साथ वह उसके घर में शादी के बाद रहने लगी. शुरुआती दौर में सबकुछ ठीक-ठाक चला.
लेकिन कुछ महीनों के बाद ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रीति ने बताया कि पति और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा दबाव बनाने लगे. शादी के बाद संबंध अच्छे नहीं रहने के कारण मैं पिता व अपने घर वालों से भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बता पाती थी. शनिवार की रात बिजली के तार से बने कोड़े से उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी और एक कमरे में बंद कर दिया. रविवार को मैं किसी प्रकार घर से निकली और इलाज कराने अस्पताल आ रही थी. तभी मेरे पिता ने मेरी स्थिति को देखा और मुझे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >