बरियारपुर : बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर नयाछावनी के समीप रविवार को बोलेरो वाहन के धक्के से एक 50 वर्षीय सोनेलाल यादव की मौत हो गयी. जिससे आक्रोशित परिजनों ने एनएच एनएच 80 को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने समझा बुझा कर जाम को हटाया. बताया जाता है कि बरियारपुर नयाछावनी निवासी सोनेलाल यादव शनिवार की देर शाम साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उसे धक्का मार दिया.
जिससे उसकी मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित परिजनों ने रविवार की सुबह बरियारपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सबसे ज्यादा परेशानी कांवरिया श्रद्धालुओं को हुई. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ मुकुल कुमार झा परिजनों को समझाया और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रदान किया. तब जाकर जाम हटाया गया.
