49 करोड़ में हुआ किऊल नदी से बालू का ठेका

लखीसराय-किऊल नदी से बालू उत्खनन का ठेका वेस्ट लिंक कंपनी को दिया गया. यह कंपनी छपरा की है. मुंगेर : लखीसराय-किऊल नदी से बालू उत्खनन का ठेका वेस्ट लिंक कंपनी छपरा को 49 करोड़ में दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में ठेका के लिए बोली लगायी गयी. जिसमें वेस्ट लिंक ने […]

लखीसराय-किऊल नदी से बालू उत्खनन का ठेका वेस्ट लिंक कंपनी को दिया गया. यह कंपनी छपरा की है.

मुंगेर : लखीसराय-किऊल नदी से बालू उत्खनन का ठेका वेस्ट लिंक कंपनी छपरा को 49 करोड़ में दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में ठेका के लिए बोली लगायी गयी. जिसमें वेस्ट लिंक ने सबसे अधिक की बोली लगायी. सुबह से ही बालू ठेके को लेकर मुंगेर में गहमागहमी रही. चार कंपनियों ने टेंडर में भाग लेने के लिए आवेदन किया.
जिसमें एक कंपनी के कागजात में कमी रहने के कारण टेंडर से बाहर कर दिया गया. जबकि तीन कंपनियों को बोली के लिए बुलाया गया. जिसमें वेस्ट लिंक कंपनी छपरा ने सबसे अधिक 49 करोड़ की बोली लगायी. जिसे बालू उत्खनन का टेंडर दिया गया. मौके पर मुंगेर के जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह, लखीसराय एवं जमुई के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >