सड़क निर्माण एजेंसी से मांगी रंगदारी कार्यस्थल पर गोलीबारी

मुंगेर : खड़गपुर के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र में ग्रामीण सड़क का निर्माण कर रही एजेंसी आशीष कंट्रक्शन से अपराधियों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. साथ ही शनिवार को कार्य स्थल पर एजेंसी के मुंशी के साथ मारपीट करते हुए गोलीबारी की गयी. निर्माण एजेंसी के विमलेंदु राय ने घटना की […]

मुंगेर : खड़गपुर के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र में ग्रामीण सड़क का निर्माण कर रही एजेंसी आशीष कंट्रक्शन से अपराधियों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. साथ ही शनिवार को कार्य स्थल पर एजेंसी के मुंशी के साथ मारपीट करते हुए गोलीबारी की गयी. निर्माण एजेंसी के विमलेंदु राय ने घटना की लिखित सूचना शामपुर सहायक थाना पुलिस को दी है.

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मंझगांय से विरजपुर सठबिग्गी तक सड़क निमार्ण का कार्य चल रहा है. जिसकी लागत 1 करोड़ 23 लाख रुपये है. कार्य अंतिम चरण में है. शनिवार की सुबह मुंशी मनोज सिंह एवं मजदूर कार्य स्थल सठबिग्गी पहुंचे और काम प्रारंभ कराया. तभी हरवे हथियार से लैस होकर आठ-दस की संख्या में अपराधी पहुंचे और मुंशी के साथ मारपीट की. साथ ही गोलीबारी भी की. जिसके बाद मुंशी व मजदूर साइड छोड़ कर भाग गये.

कार्य एजेंसी के विमलेंदु राय ने थाना में लिखित सूचना देकर कहा कि दो माह पूर्व बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी विजय मंडल ने उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. मुंशी मनोज सिंह ने बताया कि अपराधियों ने कहा है कि ठेकेदार से कहना कि एक लाख रुपये पहुंचा दे नहीं तो उसकी हत्या कर दी जायेगी. शामपुर ओपी प्रभारी ने विश्वबंधु ने बताया कि घटना के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है न ही किसी ने लिखित शिकायत की है.

पेज पांच भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >