चुनाव के बाद जीत-हार के आंकड़े में उलझे प्रत्याशी

तारापुर : तारापुर प्रखंड के 12 पंचायतों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशी व उसके समर्थक जीत-हार के आंकड़े में उलझ गये हैं. कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है. प्रत्याशी बूथ बार मतदान की स्थिति का जोड़-घटाव कर रहे. साथ ही अपने मतों का भी आकलन कर रहे हैं. प्रखंड […]

तारापुर : तारापुर प्रखंड के 12 पंचायतों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशी व उसके समर्थक जीत-हार के आंकड़े में उलझ गये हैं. कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है. प्रत्याशी बूथ बार मतदान की स्थिति का जोड़-घटाव कर रहे. साथ ही अपने मतों का भी आकलन कर रहे हैं. प्रखंड के कुल 67,424 मतदाताओं में से 45,162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें 23,454 पुरुष व 21,707 महिला वोटर शामिल हैं.

सर्वाधिक 80.88 प्रतिशत वोट मध्य विद्यालय सिसुआ उत्तरी बूथ पर डाला गया. जबकि सबसे कम मत 40.88 प्रतिशत मध्य विद्यालय धोबई के बूथ पर पड़ा. चुनाव के बाद चाय-पान की दुकान से लेकर गांव के चौपाल तक अब प्रत्याशियों के जीत का आकलन किया जा रहा है. जबकि मतपेटी स्ट्रांग रूम में बंद हो चुका है और मतगणना के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशी व उनके समर्थक शनिवार को रिलेक्स मूड में दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >