अपहृत युवती का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

मुंगेर : आरडी एंड डीजे कॉलेज से अपहृत युवती का 15 दिन बाद भी पता लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल रही है. जबकि परिजन जहां एक ओर लड़की नहीं मिलने से परेशान है वहीं पुलिसिया कार्रवाई नगण्य रहने से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के आदर्श टोला बिंदवारा […]

मुंगेर : आरडी एंड डीजे कॉलेज से अपहृत युवती का 15 दिन बाद भी पता लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल रही है. जबकि परिजन जहां एक ओर लड़की नहीं मिलने से परेशान है वहीं पुलिसिया कार्रवाई नगण्य रहने से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के आदर्श टोला बिंदवारा निवासी निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को उसने खुद आरडी एंड डीजे कॉलेज के मुख्य गेट पर अपनी बेटी को छोड़ा.

लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा. मैंने इसकी सूचना कासिम बाजार थाना को भी दिया. लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका है. उन्होंने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उसके बेटी का अपहरण कर लिया गया है. लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है. जबकि लड़की के पास मोबाइल फोन भी है.

बावजूद इस तकनीकी युग में पुलिस अब तक लड़की का पता नहीं कर सकी है. परिजन पुलिसिया लापरवाही से भी आहत है. इधर लड़की को पता नहीं चलने पर परिजन पूरी तरह से भयभीत है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाये. कासिम बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस लड़की का पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >