आग से झुलसी महिला की मौत, हिरासत में सास-ससुर

मुंगेर : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी गणेश कुमार राम की पत्नी शिल्पा देवी बुधवार को आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया था. किंतु इलाज के दौरान ही बुधवार की देर रात घायल महिला की मौत हो […]

मुंगेर : लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी गणेश कुमार राम की पत्नी शिल्पा देवी बुधवार को आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया था. किंतु इलाज के दौरान ही बुधवार की देर रात घायल महिला की मौत हो गयी. साथ ही संदेहास्पद मौत को लेकर पुलिस ने मृतक के सास व ससुर को अपने कब्जे में ले लिया है. प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को धरहरा प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी गणेश कुमार राम की पत्नी शिल्पा देवी आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

उनके पति का कहना था कि शिल्पा घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान ही वह आग की चपेट में आ गयी. जब तक उनके कपड़ों से आग को बुझाया जाता, तब तक उनका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था. पत्नी को इलाज के लिए उन्होंने सदर अस्पताल में भरती कराया. किंतु देर रात उनकी मौत हो गयी.

वहीं स्थानीय थाना पुलिस की मानें तो उन्हें मृतक के ससुराल वालों पर संदेह है कि उनलोगों ने एक साजिश के तहत तो घटना को अंजाम नहीं दिया. इस बात को लेकर थाना प्रभारी अविनाश चंद्र ने मृतक की सास सुंदरी देवी एवं ससुर राजा राम को अपने हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >