एंबेसडर ने युवक को रौंदा, कोहराम

युवक की आज ही हुई थी तिलक मुंगेर / धरहरा : राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर चांद टोला के समीप रविवार को तेज गति से आ रही एक एंबेसडर कार ने एक युवक को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक संदीप कुमार पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर में ग्रुप डी […]

युवक की आज ही हुई

थी तिलक
मुंगेर / धरहरा : राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर चांद टोला के समीप रविवार को तेज गति से आ रही एक एंबेसडर कार ने एक युवक को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक संदीप कुमार पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर में ग्रुप डी में नौकरी करता था तथा शादी के लिए आज ही उसका तिलक हुआ था. घटना के बाद जहां पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.
प्राप्त समाचार के अनुसार हेमजापुर चांद टोला निवासी बहादुर महतो का पुत्र संदीप कुमार रेलवे गु्रप डी के पद पर समस्तीपुर में कार्यरत था. रविवार को दिन में तिलकोत्सव के बाद वह अपने होने वाले साले को ठंडा पिलाने के लिए घर से कुछ ही दूरी पर गया. ठंडा पी कर जब वह लौट रहा था तो विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित एंबेसडर कार संख्या एचआर08/0092 ने उसे धक्का मार दिया. वाहन का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया तथा वह कुछ दूर तक खसीटता चला गया. बाद में चालक वाहन छोड़ कर भाग गया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर तिलक उत्सव का माहौल गम में बदल गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >