रंजन व रेणु एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

मुंगेर : पुलिस गिरफ्त में आते ही हत्यारिन पत्नी रेणु देवी व हत्यारा प्रेमी रंजन बिंद एक दूसरे को आरोपित करने में भीड़ गये हैं. रेणु का कहना है कि रंजन बिंद नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है. वह घर आया जाया करता था. उसने किस कारण और क्यों मेरे पति की हत्या की, नहीं […]

मुंगेर : पुलिस गिरफ्त में आते ही हत्यारिन पत्नी रेणु देवी व हत्यारा प्रेमी रंजन बिंद एक दूसरे को आरोपित करने में भीड़ गये हैं. रेणु का कहना है कि रंजन बिंद नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है. वह घर आया जाया करता था. उसने किस कारण और क्यों मेरे पति की हत्या की, नहीं जानती हूं. रंजन का कहना है कि रेणु उसकी बहन का ननद है. इस कारण उसका आना जाना होता था. पातो शराब के नशे में उसे पीटता था. पिटाई के बाद रेणु घर आकर मुझे उकसाती थी.

उसने कहा कि पातो को तुम मार दो नहीं तो तुम्हारे घर पर जहर खा कर जान दे दूंगी. उसने हथियार खरीदने के लिए पैसा दिया. गोली मार कर मैंने पातो की हत्या कर दी.

रंजन ने भाभी को भी मारी थी गोली : रंजन ने कुछ वर्ष पूर्व भाभी को भी गोली मारी थी. गोली जांघ में लगी थी. जिससे वह बच गयी. रंजन ने बताया कि झगड़ा हुआ था उसी में गोली मार दिया था. बाद में इलाज भी कराया था.
इनका रहा सराहनीय योगदान : एसपी ने बताया कि उद्भेदन में प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, इंस्पेक्टर सकलदेव यादव, धरहरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं लड़ैयाटांड प्रभारी अविनाश चंद्रा का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >