नहीं मिली कन्या विवाह योजना की राशि

लाभुक लगा रही प्रखंड कार्यालय की चक्कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कुल 236 लाभुकों को निर्धारित राशि का नहीं हो पाया है भुगतान जमालपुर : सरकार भले ही विभिन्न योजनाओं को लागू कर अपनी पीठ थपथपा रही हो. परंतु जमालपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर पिछले एक वर्ष से ब्लॉक कार्यालय […]

लाभुक लगा रही प्रखंड कार्यालय की चक्कर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कुल 236 लाभुकों को निर्धारित राशि का नहीं हो पाया है भुगतान
जमालपुर : सरकार भले ही विभिन्न योजनाओं को लागू कर अपनी पीठ थपथपा रही हो. परंतु जमालपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर पिछले एक वर्ष से ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने वाली लगभग दो सौ से अधिक युवतियों का यह तजुर्बा है. क्योंकि उन्हें एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अबतक योजना की राशि नहीं मिल पायी है.
प्राप्त आंकड़े में बताया गया है कि जमालपुर प्रखंड के विभिन्न दस पंचायतों तथा नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्डों में पिछले वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कुल 236 लाभुकों को निर्धारित राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. कई लाभुकों का कहना है कि शादी के बाद वे ससुराल में बस गयी है.
फिर भी जब कभी यहां आने का मौका मिला है, वह एक बार ब्लॉक कार्यालय का चक्कर जरूर लगाती है. इसके कारण समय के साथ ही उनका शारीरिक व मानसिक परेशानी को कोई देखने वाला नहीं. हर बार उन्हें कहा जाता है कि आवंटन नहीं आया है. लाभुक अर्चना कुमारी (सिंघिया), अंजनी कुमारी (भागीचक रामनगर), नीतू कुमारी (रामचंद्रपुर) तथा खुशबू कुमारी (जगदीशपुर) ने कहा कि पूरे वर्ष इस योजना के लिए राशि का आवंटन नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.
कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए इस योजना मद में राशि का आवंटन नहीं मिला है. अनुसूचित जाति घटक के लिए लगभग एक लाख रुपये उपलब्ध हैं, जो इसी घटक की लाभुकों के बीच पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद वितरित कर दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >